ननिहाल आए बालक की बंबा में डूब कर मौत, काफी प्रयास के बाद मिला शव

फोटोफोटोफोटोफोटोफोटो

औरैया, 22 जून (हि.स.)। जनपद के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ननिहाल आया नौ वर्षीय बालक शुक्रवार को नहाने के लिए मोहल्ले के बच्चों के साथ गया था। जहां से वह लापता हो गया। शनिवार को उसका शव बंबा से आठ किमी0 दूरी पर बहता मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई में जुट गई।

इटावा जनपद के थाना बेदपुरा स्थित ग्राम रजमऊ निवासी निशा पत्नी दीपचंद (दीपू) सविता अपने चार बेटों नौ वर्षीय सागर, अभय, रोहन और शनी के साथ अपने मायके गर्मियों की छुट्टी मनाने औरैया के बेला थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी अभिलेन्द्र पुत्र संतोष के यहां आई थी। दीपचंद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। इधर, ननिहाल आया नौ वर्षीय सागर शुक्रवार अपने कुछ साथियों के साथ बंबा में नहाने आया था। मृतक सागर काफी देर घर नहीं पहुंचा और उसके बाकी साथी घर पहुंच गए थे। इस जानकारी पर परिजन चिंतित हुए और उन्होंने खोजबीन शुरू की और उसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनेश कुमार ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बालक को खोजने के लिए पुलिस द्वारा अभियान शुरू कराया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। शनिवार को मृतक बच्चे सागर का शव नौसारा से आठ किलोमीटर दूर माखन पुर्वा समीप बम्बे से ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से बरामद कर लिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों रो-रो कर बेहाल हैं।

क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि मृतक बालक का शव कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/मोहित

   

सम्बंधित खबर