सिलेंडर ब्लास्ट से घायल हुई महिला

कोलकाता, 29 जून (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां बागुइहाटी इलाके में शनिवार सुबह घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विस्फोट अर्जुनपुर इलाके में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाना बनाते समय गैस लीकेज की वजह से आग लगी हुई होगी और विस्फोट हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर