सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, घंटों यातायात बाधित

अलीपुरद्वार, 29 जून (हि.स.)। भारी बारिश के कारण सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से शनिवार सुबह से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना कालचीनी ब्लॉक के गुदामडाबड़ी इलाके की है।

बताया जा रहा है शनिवार तड़के कालचीनी से सताली और मेंदाबारी से हासीमारा जाने वाली मुख्य सड़क पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर गिर गए। तड़के हुई घटना से जानमाल का कोई नुकसान की खबर नहीं है। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर कई गाड़ियां फंस गई। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद सड़क से पेड़ हटाकर यातायत को सुचारु किया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर