करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत

जालौन, 29 जून (हि.स.)। कुठोंद थाना क्षेत्र में महिला छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। उस दौरान वृद्ध महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग निवासी रामकली 65 काफी समय से अपने बिटिया दामाद के साथ थाना क्षेत्र के हदरुख गांव में रह रही थी। आज सुबह नहाने के बाद छत पर कपड़े सुखाने के लिये डालने गई थी। कपड़े डालते समय महिला छत पर टीन से निकले तार से करंट की चपेट में आ गई,जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को परिजन परिजन जालौन सीएससी ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति भीकम सिंह की 4 माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/सियाराम

   

सम्बंधित खबर