नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं विकासात्मक कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर जनाक्रोश रैली

सहरसा-रैलीसहरसा-रैलीसहरसा-रैली

सहरसा,29 जून (हि.स.)। नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी सह युवा समाज सेवी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम में सर्वांगीण विकास एवं आम जनों के हक अधिकार के लिये शनिवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर जनआक्रोश रैली निकाली गई।

एमएलटी कॉलेज मैदान सें यह रैली निकाल कर शहर के पूरब बाजार, शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, अम्बेडकर चौक, समाहरणालय होते हुए स्टेडियम के बगल में विशाल धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन आयोजित हुई।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर प्रत्याशी जितेन्द्र चौहान ने कहा की सहरसा कांति की भूमि रही है। यहां की जनता सदियों से अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी है। नगर निगम के महान जनमानस ने पहली बार महापौर का निर्वाचन किया था। लेकिन महापौर और नगर आयुक्त की आपसी गुटबाजी से विकास कार्य अवरूद्ध है।वही जो भी इक्के दूक्के कार्य हो रहे है उसमें भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं को चकनाचूर किया जा रहा है जो बेहद दूर्भाग्यापूर्ण है।

नगर की जनता त्राहिमाम कर रही है। शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये दो-दो सफाई एजेंसी कार्यरत है और करोड़ों की उगाही की जा रही है। उसके बाबजूद भी नगर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति नारकीय है। मानसून शुरू हो चूका है जलजमाव की समस्या से निपटने के लिये कोई ठोस या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। जनता के ऐसे दर्जनों सवाल का जबाब महापौर और नगर आयुक्त को देना होगा।आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दर्जनों वरिष्ट नागरिकों ने कहा कि नगर निगम की महान जनमानस ने बड़ी उम्मीद व आशा के साथ पहली बार महापौर का निर्वाचन किया। लेकिन निजी स्वार्थ व अहंकार में चूर महापौर महोदया निगम के पास प्रयाप्त बजट रहने के बाबजूद भी सहरसा के विकास से खिलवाड़ कर रही है।वही जनता के टैक्स के पैसे का आपस में बंदर बांट किया जा रहा है। लेकिन नगर की जनता अपने लोकतांत्रिक व संविधानिक अधिकार के तहत सड़क से निगम तक मजबूती से संघर्ष करेगी।रैली में पहुंचे लोगों ने कहा कि जनहित की इस ऐतिहासिक संघर्ष में नगर निगम की जनता जितेन्द्र चौहान के साथ मजबूती से खड़ी है।शनिवार को हजारों नगर वासियों के साथ जनआकोश रैली कर 11 सूत्री मांग का ज्ञापान पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।

इस मौके पर जिला पार्षद विनीत कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद रेशमा शर्मा, मिथिलेश झा,साजन शर्मा, कर्मलाल यादव,अभिषेक मुन्ना,विपिन पंजियार, सुभाष गांधी, संगम सिंह, राजवीर सिंह, उपेंद्र शाह, सुमन कामत, रामचंद्र यादव,नन्हे सिंह,मो कलाम सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर