मुरादाबाद महानगर में 865 बूथों पर सुनीं गई पीएम मोदी के मन की बात

देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर भाजपाइयों के साथ मन की बात सुनते भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा।देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर भाजपाइयों के साथ मन की बात सुनते भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा।देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर भाजपाइयों के साथ मन की बात सुनते भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा।देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर भाजपाइयों के साथ मन की बात सुनते भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा।देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर भाजपाइयों के साथ मन की बात सुनते भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा।

मुरादाबाद, 30 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री एवं महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वां संस्करण रविवार को मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 865 बूथों पर सुना गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विधानसभा के बूथ संख्या 339 पर भाजपा पदाधिकारी के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इसी के साथ क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा कटघर मंडल के बूथ संख्या 219 पर, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त चंद्रनगर मंडल के बूथ संख्या 339 व एमएलसी गोपाल अंजान कटघर मंडल के बूथ संख्या 166 पर, लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ विषेश गुप्ता ने चंद्रनगर मंडल के बूथ संख्या 341 पर, महापौर विनोद अग्रवाल ने कटघर मंडल की बूथ संख्या 158 पर, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त ने देहात विधानसभा के बूथ संख्या 239 पर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने देहात विधानसभा के बूथ संख्या 181 पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

सर्वेश पटेल ने बताया महानगर मुरादाबाद के 865 बूथों पर लगभग 12 सौ से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ पीएम के मन की बात सुनीं।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/राजेश

   

सम्बंधित खबर