मनोज कुमार सिंह बनाये गये उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

लखनऊ, 30 जून(हि.स.)। वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव बनाये गये हैं। मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश में अभी तक मुख्य सचिव रहे दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार नहीं मिला है।

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज रहे। इसके अलावा आईपीसी और आईआईडीसी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वे पीआईसीयूपी, नोएडा अथारटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं एक्सप्रेस-वे इंटस्ट्रीयल डवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ भी रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/संजीव

   

सम्बंधित खबर