विद्यार्थी परिषद रांची विभाग के सह संयोजक बने खूंटी के कमलेश महतो

खूंटी, 30 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अपने स्थापना काल 09 जुलाई 1949 से ही देश प्रथम के भाव से पूरे देश में कार्य कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को जमशेदपुर समाप्त हो गया। मौके पर झारखंड के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को संगठन का दायित्वों की घोषणा की गई।

खूंटी जिले के कमलेश महतो को रांची विभाग का विभाग सह संयोजक बनाया गया। खूंटी जिला संगठन में भी कुछ फेरबदल किया गया। अभाविप के जिला प्रमुख डॉ चंद्रकिशोर भगत तथा खूंटी के जिला संयोजक प्रकाश टूटी को बनाया गया। गुड्डू राय, उत्कर्ष तिवारी, पवन कुमार, अमित कुमार महतो आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर