हिमंत बिस्व सरमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

गुवाहाटी, 27 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में मेघालय ने प्रमुख विकासात्मक प्रगति हासिल की है। हम हमारे राज्यों के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए आभारी हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर