जिलाधिकारी ने आश्रय गृहों का किया निरीक्षण

CCTV cameras should be installed in shelter homes: SonikaCCTV cameras should be installed in shelter homes: Sonika

देहरादून, 03 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शहर क्षेत्र के आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने दो आश्रय गृह, सर्फिना आश्रय गृह एवं सत्य साईं आश्रय गृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हों। जिन आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वह लगवा लें। इस दौरान जिलाधिकारी आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मिलीं तथा उनसे बात भी की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आश्रय गृह में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा टीम को समय-समय पर आश्रय गृहों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं की जांच करने, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सत्य साई आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चे रहते हैं, जो निरीक्षण के दौरान स्कूल गए थे, जिस पर जिलाधिकारी उनके स्कूल जाकर बच्चों से मिलीं तथा इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं को देखा।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर