अलीपुरद्वार में नदी से गृहिणी का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

अलीपुरद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के कालजानी नदी से मंगलवार को एक 23 वर्षीय गृहिणी का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद निमती चाय बागान में हड़कंप मच गया। गृहिणी निमती इलाके की रहने वाली थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में नदी में पड़ा हुआ था। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की है। दूसरी तरफ, परिजनों ने बताया कि मृतका का पति दूसरे राज्य में काम करता है। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहती थी। सोमवार दोपहर को वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। जाने के बाद घरवालों से गृहिणी की बात हुई थी। तब गृहिणी ने बताया था कि वह सूर्यास्त से पहले घर लौट आएगी। परंतु शाम को मोबाइल बंद पाया गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को कालजानी नदी से अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। घटना की सूचना की आधार पर कालचीनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर