गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद

कूचबिहार, 01 जनवरी (हि.स.)। ससुराल में गृहिणी का फंदे से लटकता हुआ शव रविवार देर रात को बरामद किया गया है। घटना जिले के शिंगीमारी इलाके की है। गृहिणी का नाम सुमना बर्मन (20) था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुमना और इंद्रजीत ने दो साल प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक संतान भी है। आरोप है कि शादी के छह महीने बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से अत्याचार करते थे। मानसिक अत्याचार न सह पाने के कारण सुनना ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों की ओर से थाने में ससुराल वालों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज सोमवार को कराई गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर