पश्चिम रेलवे की उपनगरीय लोकल सेवाओं के समय में परिवर्तन

मुंबई, 3 जनवरी, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे की कुछ उपनगरीय लोकल सेवाओं के समय में 04 जनवरी, 2024 से परिवर्तन किया जाएगा। ट्रेनों के समय में कुछ मिनट का परिवर्तन किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण इस प्रकार हैं।

परिवर्तित समय के अनुसार, विरार से 08.01 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92042 विरार-चर्चगेट लोकल अब विरार से 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। विरार से 07.56 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 94016 विरार-चर्चगेट एसी लोकल अब विरार से 07.59 बजे प्रस्थान करेगी। चर्चगेट से 06.40 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92027 चर्चगेट-विरार लोकल अब चर्चगेट से 06.32 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार चर्चगेट से 09.27 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92067 चर्चगेट-बोरीवली लोकल अब चर्चगेट से 09.19 बजे प्रस्थान करेगी। चर्चगेट से 09.19 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 94019 चर्चगेट-विरार एसी लोकल अब चर्चगेट से 09.23 बजे प्रस्थान करेगी। चर्चगेट से 09.24 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 94021 चर्चगेट-बोरीवली एसी लोकल अब चर्चगेट से 09.27 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

   

सम्बंधित खबर