भाजपा की महिलाएं रामलाल का दे रही घर-घर जाकर निमंत्रण

पूर्णिया 4 जनवरी (हि. स.)। रामलला का निमंत्रण भाजपा में शामिल महिलाएं घर घर पहुंचा रही है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की नगर पश्चिम मंडल की अध्यक्ष ममता झा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में कई महिलाएं साथ दे रही है।

श्री राम जी की भूमिका मे कुमार बंश आकर्षण के केंद्र रहे। महिलाओं का समूह नचाते गाते मुहल्ले वासियों को निमंत्रण दे रही हैं। कार्यक्रम मे सभी महिलाएं उत्साहित होकर उत्सव के रूप मे सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर