समाज के प्रति कर्पूरी ठाकुर के विचार धारा को जीवंत रखना अति आवश्यक : सांसद

सहरसा-बैठकसहरसा-बैठक

सहरसा,07 जनवरी (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारणी कमिटी की बैठक पार्टी के सांसद दिनेश चंद्र यादव के कायस्थ टोला चित्रगुप्त नगर स्थित आवासीय परिसर में रविवार को की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने किया।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का शताब्दी समारोह जो 24 जनवरी को पार्टी पटना वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में मनाया जायेगा।जिसमे जिला से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि देश इस समय अपने सामाजिक और राजनीतिक इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है।राजनीति आज छल कपट और प्रतिशोध का रूप धारण करने लगी है।पूरा देश कर्पूरी ठाकुर जी के समाजवाद का पैरोकार है।ऐसे में समाज के प्रति कर्पूरी ठाकुर जी के विचार धारा को जीवंत रखना अति आवश्यक है।

बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जातीय गणना कराकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनो को साकार रूप दिए हैं।आज बिहार सरकार राज्य में लोगों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के अनुरूप कार्य योजना पर न्याय के साथ काम कर रही है।

महिषी विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि राज्य में जातीय गणना का लाभ सभी सामाजिक समूहों को प्राप्त होगा ।अब यहां आरक्षण का दायरा 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण को जोड़कर 75 हो गई है ।जिसका सीधा लाभ सभी वर्गों के कमजोर तबकों को मिलेगा ।यही जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समरस समाज का सपना देखा था।जिसे मुख्यमंत्री जी पूरा कर रहे हैं।पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव ने कहा कि जातीय गणना से सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के दिशा में मौन क्रांति आई है।आज देश भर में बिहार के तर्ज पर गणना कराने की मांग उठ रही है। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर