बंगाल में रावण राज चल रहा है : ज्योतिर्मय सिंह महतो

हुगली, 10 जनवरी(हि. स.)। श्रीरामपुर के बड़तल्ला मोड़ इलाके भाजपा के एक प्रतिवाद सभा में शिरकत करने पहुंचे भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि पुलिस मंत्री के नेतृत्व में बंगाल में जो सरकार चल रही है वह रावण राज वाली सरकार है। पुलिस ममता बनर्जी के निर्देश पर काम कर रही है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। शहजान शेख को पुलिस गिरफ्तार करने में पुलिस सक्रिय नहीं रही है। बीरभूम के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल भ्रष्टाचार और जुल्म की इंतेहा पार कर गए तब भी पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पायी। नार्थ बंगाल में आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ पुलिस की भूमिका निष्क्रिय रही। पश्चिम बंगाल में आठ से लेकर 80 साल तक की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी कोई रैली या शोभायात्रा निकलती है तो पुलिस सक्रिय हो जाती है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

दरअसल गत सात जनवरी को भाजयुमो के युवा संकल्प यात्रा के दिन डानकुनी में पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में बुधवार को भाजपा के प्रतिवाद सभा का आयोजन किया था। हिन्दुस्थान सामाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर