रूपम इस्लाम के शो के दौरान बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने चलाई लाठियां

पूर्व बर्दवान, 11 जनवरी(हि. स.): पूर्व बर्दवान जिले के कालना में बुधवार रात गायक रूपम इस्लाम के शो के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से अराजकता की स्थिति बन गई। हालात पर काबू पाने के लिए कालना थाने की पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। पुलिस की लाठी से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस दौरान पुलिस ने हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार के साथ रूपम के कार्यक्रम के दौरान लोग क्या कर रहे थे।

दरअसल, पूर्व बर्दवान के कालना में ''खाद्य पिठे-पुली'' उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में रूपम इस्लाम और उनके बैंड का कार्यक्रम था। शाम से ही रूपम का गीत सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। भीड़ बढ़ती ही चली गई। मैदान के भीतर और बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और शो के दौरान देखते ही देखते परिस्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई। परिस्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय

   

सम्बंधित खबर