राजगढ़ः नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

राजगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदियातालाब में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने मानपुरादेव गांव के दो युवकों पर रास्ते में पीछा कर छेड़छाड़ और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को किशोरी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बड़ोदियातालाब निवासी किशोरी ने बताया कि बुधवार की शाम गांव स्थित छोटी नहर के समीप मानपुरादेव गांव के रितिक कुशवाह और उसके दोस्त ने रास्ते में पीछा किया और अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी की।विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ), 506, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर