ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

हरिद्वार, 11 जनवरी (हि.स.)। ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश जारी है।

32 वर्षीय कल्लू पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कुरडीगाढ़ा देवबंद सहारनपुर उप्र अपनी स्कूटी से झबरेड़ा से इकबालपुर की तरफ जा रहा था। बेहड़की सैदाबाद के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रुडकी भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को चौकी इकबालपुर ले जाया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की जानकारी की जा रही है। जानकारी पाकर मृतक के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर