2024 तक उत्तराखंड होगा टीबी मुक्त

देहरादून, 10 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार का है कि 2024 तक प्रदेश टीबी मुक्त होगा। इसका निर्णय प्रदेश के मंत्री डॉ. धन सिंह की ओर से लिया गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार टीबी मुक्त भारत अभियान पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर 2022 को हुई थी। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई।

इस कार्यक्रम से लगभग हमने 20000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया है। 1015 टीबी मरीज अभी तक इस अभियान के द्वारा ठीक हुए हैं। बचे हुए मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राज्य सरकार ,स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेश को 2024 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर