रवांई की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध : ऋतु खंडूड़ी

रवांई की सांस्कृतिक विरासत  अत्यंत समृद्ध :ऋतु खंडूरी भूषण।।
रवांई की सांस्कृतिक विरासत  अत्यंत समृद्ध :ऋतु खंडूरी भूषण।।

-भाजपा शासन में हर जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा

-मेले में विभिन्न संस्थान को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तरकाशी, 11 जनवरी (हि.स.)। रवांई की लोक सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। यहां के पुरखों ने इसे जीवंत रखा है। हमें इसे संजोये रखना है। उक्त बात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नौगांव में आयोजित रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव विकास मेला में कहीं।

गुरुवार को रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव विकास मेला में पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने द्वितीय दिवस सांस्कृतिक समारोह का रिबन काट कर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति सशक्त हो रही है। सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा शासन में हर जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। बदलाव की इस अनुकूल बयार को हमें कायम रखना होगा और समाज में फैली कुरीतियों समाप्त करने के लिए भी अपनी भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड बागवानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि यमुना घाटी के कृषक बेहद मेहनती और प्रगतिशील हैं। यही पर खेती बागवानी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं मौजूद हैं, जिसे देखते हुए इन क्षेत्रों में किसानों को प्रोत्साहन देकर नई तकनीकों का समावेशन कर युवाओं व महिलाओं को रोजगार देने के लिए प्रभावी तरीक़े से कार्य किया जायेगा।

मेले में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, कीर्ति रवांई स्वायत्त समूह, हिमालय आर्गेनिक का लाल चावल के साथ चिकित्सा आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाकर आम जनमानस जानकारी दी।

इस मौके पर उन्नतिशील किसान के तौर पर प्रताप राणा, सरदार रावत, मनवीर परमार, सोवेन्द सिंह के साथ ही उत्तराखंड लोकल रसोई की जमुना देवी, राजमिस्त्री मनवीर और विक्रम सिंह, हिंसर संस्था कि सचिव श्वेता (स्वतंत्री) बंधानी को लालदान पर तीन स्टार पर कार्य करने उत्पादन, मूल्य समृद्ध न और मार्केटिंग में कार्य करने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश के लोकगायक विक्की चौहान रहे, जिन्होंने अपने गीत एवं संगीत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मौके पर एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद रमोला, सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी, ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोवेंद्र रावत, अजवीन पंवार, सुलोचना गौड़, आंनदी राणा, मंडल अध्यक्ष नौगांव संदीप असवाल, मीनाक्षी रौंटा एवं मुकेश टम्टा समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर