मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विवेकानंद केन्द्र की बैठक का आमंत्रण

भोपाल, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को उनके विंध्य कोठी स्थित निवास पर विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्वामी विवेकानंद का साहित्य भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक रामभुवन कुशवाह, रचना दीदी, धर्मदास शुक्ला, मनोज गुप्ता, सुरेन्द्र मित्तल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

   

सम्बंधित खबर