रायगढ़ : स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई विवेकानंद जयंती

रायगढ़, 12 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल,रायगढ़ के संजय मैदान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। छात्रों के बीच स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी के समापन पर प्रिंसिपल सुनीता अग्रवाल ने विवेकानंद के जीवन पर सार गर्वित संबोधन में कहा की विवेकानंद के जीवन से उनके सिद्धांतों का पालन करके निश्चित सफल व्यक्ति बना जा सकता है। लक्ष्य तय करना एवं उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। अपने गुरु को आदर्श मानते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप संचालक शिव शंकर अग्रवाल एवम शिक्षिकाएं श्वेता पांडेय, रिचा शर्मा, आरती श्रीवास, शिल्पी पटेल, बीना यादव, राधिका पांडेय, ललिता खेस, मान्या तोंडे,स्वर्ना पतंगीवार, मोनिका साहू, मानसी तथा आया जमुना और किरण की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर