सदबुद्धि जागरण फोरम ने सहरसा को उप राजधानी का दर्जा दिलाने को लेकर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

सहरसा,13 जनवरी (हि.स.)। सदबुद्धि जागरण फोरम के संस्थापक शैलेन्द्र शेखर कोशी प्रमंडल मुख्यालय सहरसा को उप राजधानी का दर्जा दिलाने की मुहिम को लेकर मजबूत आगाज कर चुके हैं।जिसके तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

शेखर ने कहा कि मिथिलांचल-सीमांचल के मध्य स्थित कोशी प्रमंडल के मुख्यालय सहरसा एक केंद्र बिंदु है।अंतर्राष्ट्रीय देेश नेपाल की सीमा काफी करीब है।जिस कारण नेपाल के पर्वतीय इलाके से निकलने वाले सैकड़ो नदियाँ इन क्षेत्रों को प्रति वर्ष तवाह कर देती है। जिस कारण बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण योजना सतह पर नही आ पाती है। इन क्षेत्रों के किसान, मजदूर,छात्र-नोजवान, व्यवसायी, प्रकृति के दया दृष्टि पर ही जीवन - यापन करने को विवश रहते हैं।यदि इस अभिशप्त कोशी प्रमंडल मुख्यालय सहरसा को राज्य का उप राजधानी बना दिया जाता है।तो सरकार के सभी विभागों की शाखाएं यहां कार्य करने लगेगा और किसान मजदूर,छात्र नौजवान,सभी को इसका लाभ मिलने मिलेगा। जो शतत प्रक्रिया के लिए किसी वरदान से कम नही होगा। साथ ही इन क्षेत्र के लोगो का शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास भी होगा।

शैलेन्द्र ने सहरसा के संस्कार और संस्कृति पर कहा की यह क्षेत्र को विरासत में संस्कार और संस्कृति में समृद्ध होने का उपहार मिला है।जो कई कारको को पूर्ण करता है।जानकारी हो की इस धरती पर आदि गुरु शंकराचार्य पधार कर शास्त्रार्थ किये और इसके महत्व और महत्ता का बखान किये जो कई वेद शास्त्रों में वर्णित है।शक्ति पीठ के रूप में विख्यात महिषी के माता उग्रतारा की महिमा शास्त्रों में वंदनीय हैं। उन्होंने कोशी प्रमंडल मुख्यालय सहरसा को उप राजधानी बनाने के मुहिम में अपना सहयोग दे कर हस्ताक्षर कर संबल प्रदान करने का आग्रह कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर