प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम भक्ति में डूबा अखनूर, श्रृद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

अखनूर, 14 जनवरी : अखनूर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों मे उत्साह नजर आ रहा है। अयोध्या मे 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अखनूर में शोभायात्रा निकाली गई। अखनूर कस्वा में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीराम शोभा यात्रा मे लोगों के बीच आस्था, उत्साह और उल्लास का माहौल दिखायी दिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ महंत डॉ. सत्य नारायण दास जी एवं संत द्वारका दास जी की अगुवाई में प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। सुंगल से यात्रा आरंभ होकर श्री राम जी की बग्गी, सैकड़ों भक्तों के जयघोष के साथ लेहड़, पन्गाडी, थाती, प्लंवा, से होकर मुख्य बाजार से गुजर कर ओंकार पैलस में सम्पन्न हुई। इस मौके पर संत द्वारका दास जी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी राम भक्त बहुत उत्साहित हैं और आज निकली इस भव्य शोभायात्रा में आप रामभक्तों की खुशी को देख सकते हैं। उन्होंने कहा की देश का बच्चा बच्चा भगवान राम से बहुत प्रेम करता है। उन्होंने  कहा कि 22 तारीख को अखनूर के सुमाह में भी एक बड़े समारोह का आयोजन किया जा रहा है और तब तक यह राम भक्त घर घर जाकर भगवान राम का सत्संग करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी के दिन घरों में घी के दीपक जलाने और भगवान राम की विशेष आराधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद सभी लोगों को राम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। वही शोभायात्रा के दौरान मिडिया को सम्बोधित करते हुए महंत डॉ. सत्य नारायण दास जी ने कहा कि 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त सनातन धर्म के लोग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर से भावनात्मक रूप से जुड़े हुआ हैं।

   

सम्बंधित खबर