भीषण ठंड में भी मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

-यमुना बेतवा नदी के संगम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हमीरपुर,15 जनवरी (हि.स.)। हमीरपुर जिले में 6 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बावजूद मकर संक्रांति पर्व पर यमुना और बेतवा नदी के संगम पर कम से कम बीस हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के बाद लोगों ने खिचड़ी दान किया, वहीं कल्पवृक्ष पर हजारों महिलाओं ने फेरे लगाकर विधि विधान से पूजा की। कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया।

जिले में मकर संक्रांति पर्व की धूम तड़के शुरू हुयी। पांच डिग्री सेल्सियस के तापमान के बावजूद भी हमीरपुर नगर से करीब पांच किमी दूर यमुना बेतवा नदी के संगम पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ डुबकी लगाने के लिये उमड़ी। अभी तक कई हजार लोग संगम के पवित्र नदी पर लोग डुबकी लगा चुके हैं। यहां मकरसंक्रांति पर्व की धूम देखते ही बन रही है। भीषण ठंड के बावजूद लोग इस पर्व को बड़े ही उत्साह से मना रहे हैं। स्नान और दान करने के बाद श्रद्धालु संगम के निकट सिंह महेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। यहां लोगों ने साधु संतों को खिचड़ी दान की। मंदिर प्रांगण में लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। हमीरपुर नगर के पतालेश्वर व चौरादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

वहीं गौरादेवी मंदिर में मकरसंक्रांति पर्व पर हवन पाठ कर लोगों को खिचड़ी खिलायी। बेतवा पुल पार मनेश्वर बाबा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। मकरसंक्रांति पर्व पर कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया है। जिले के राठ, मौदहा व सरीला क्षेत्र में मकरसंक्रांति पर्व की धूम मची हुयी है। वहीं सुमेरपुर कस्बे में गायत्री तपोभूमि पर मकरसंक्रांति पर्व पर दिन भर धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है। मकरसंक्रांति पर्व पर हनुमान जी के मंदिर में भी लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

पवित्र नदियों में स्नान करने से होता है कल्याणः पं.दिनेश

हमीरपुर के जानेमाने पंडित दिनेश दुबे ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान करने से बड़ा ही पुण्य मिलता है। यहां यमुना और बेतवा नदी का संगम है जहां मकर संक्रांति पर्व पर स्नान करने से मानव का कल्याण होगा। यमुना और बेतवा नदी का संगम स्थल भी प्रयागराज से कम नहीं है। आस्था और विश्वास के साथ यदि मनुष्य ऐसे स्थान पर स्नान और दान करता है तो उसे बहुत पुण्य मिलता है। खिचड़ी के साथ ही काले तिल के लड्डू भी दान करने चाहिये।

धूमधाम से मनाई गयी मकर संका्रंति

मकर संक्रांति पर्व पूरे सुमेरपुर क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह खिचड़ी भोज आयोजित करके लोगों को खिचड़ी वितरित की गयी। इटरा के बजरंग बली मंदिर एवं गायत्री तपोभूमि दर्जन पूजन के लिये श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुयी थी। मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे के मैथलीशलण गुप्त बांदा मार्ग में स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरित की गयी। इस मौके पर इटरा के बजरंगबली मंदिर तथा गायत्री तपोभूमि में श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुयी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//राजेश

   

सम्बंधित खबर