भाजपा नेताओं ने सुनी जनता की शिकायतें

जम्मू, 15 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर भाजपा सचिव अरविंद गुप्ता और भाजयुमो प्रभारी मुनीष शर्मा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में जनता की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के अतिरिक्त कार्यालय सचिव नरेश सिंह भी उपस्थित थे। जम्मू-कश्मीर यूटी के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को कम करने में भाजपा नेताओं की मदद लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे।

इस मौके पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर जनता दरबार लगाया जाता है। यहां रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है, जो अपनी समस्याएं बताने और मदद मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी नेताओं के ध्यान में लाए गए किसी भी मुद्दे को शीघ्र समाधान के लिए उचित स्तर पर उठाया जाए।

मुनीश शर्मा ने कहा कि यह वाकई भाजपा के लिए संतोष की बात है कि उसके नेता हर स्तर पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की समस्याओं में उनके साथ खड़े रहने और सर्वोत्तम संभव मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के सिद्धांत पर काम करती है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर