मालदा में युवक का रक्तरंजित शव बरामद

मालदा,16 जनवरी (हि.स.)। मालदा में एक युवक का रक्तरंजित शव मंगलवार को बरामद किया गया है। घटना इंग्लिश बाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर- 23 नेताजी कॉलोनी इलाके की है। मृत युवक का नाम संजय चौहान (22) बताया गया है। वह बालुरघाट के कादीपुर इलाके का निवासी था और टोटो चलाता था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद संजय अपने ससुराल नेताजी कॉलोनी में रह रहे थे। बीती रात टोटो से घर लौटने के क्रम में संजय पर किसी ने हमला कर दिया। ब्लेड से शरीर को कई हिस्सों पर हमला किया गया। स्थानीय निवासियों ने आज सुबह संजय को बरामद कर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज वह अस्पताल ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना पर इंग्लिश बाजार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर