कौतिक में माया उपाध्याय के गीतों पर झूमे दर्शक

हल्द्वानी, 17 जनवरी (हि.स.)। मां सूर्या देवी सांस्कृतिक मंच की ओर से गौलापार के दौलतपुर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और धार्मिक झांकियों के जरिए समृद्ध लोक संस्कृति के दर्शन कराए। लोक गायिका माया उपाध्याय और जगदीश कांडपाल की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे।

इंपीरियल स्कूल में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी भागीदारी की। लोक गायिका माया उपाध्याय, व जगदीश कांडपाल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज रैकवार, बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र रैकवार, प्रधानाचार्य राधा सेठानी, प्रबंधक करणवीर सिंह गंगोला, फाउंडर गोपाल सिंह गंगोला, लबु क्वैरली, अर्जुन बिष्ट, खजान पांडे, गजेंद्र बिष्ट, लालू रैकवार, नरेंद्र वीरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर