सीडीएस ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट

सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में मुलाकात करते।


सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में मुलाकात करते।

देहरादून, 18 जनवरी (हि.स.)। सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल और सीडीएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिक कल्याण और विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कश्मीर और सेना मुख्यालय में सैन्य सेवाओं के दौरान एक साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया। राज्यपाल ने उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि हर उत्तराखंडी और भारतीय को उन पर बहुत गर्व है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर