लोक अदालत जागरूकता प्रचार वाहन को जनपद जज ने दिखाई हरी झण्डी

यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी

फतेहपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। जिले में आगामी नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए जनपद की प्रत्येक तहसीलों में जानकारी व जागरूकता के प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा ने दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारियों को इस लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों को चिन्हित किया जाय। सभी न्यायिक अधिकारियों को यह भी कहा गया कि अधिकाधिक संख्या में वादों को सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित करें, जिससे वादों का निस्तारण अधिकाधिक संख्या में किया जा सके।

प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर फतेहपुर से बिन्दकी तहसील के लिये रवाना हुआ। बिन्दकी तहसील के अन्तर्गत बिन्दकी बस स्टाप, तहसील, ग्राम न्यायालय, इण्टर कालेज, महाविद्यालय आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रचार वाहन के साथ कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे एवं विधिक सेवा से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर, खागा न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर न्यायालय फतेहपुर एवं समस्त तहसीलों में किया जायेगा।

रैली में अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार पाण्डेय, नोडल अधिकारी मोहम्मद अहमद खान, नित्या पाण्डेय, अपर जिला जज व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के सभी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं पराविधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर