कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को बेनकाब करें

कांग्रेस की बैठक

हरिद्वार, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक में सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के द्वारा भाजपा को बेनकाब करे।बैठक हरिद्वार के यूनियन भवन में सम्पन्न हुई।

प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग विकास नेगी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी दी और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के गुर सिखाए। महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोकसभा चुनावों में हरिद्वार के भाजपा सांसद को बेनकाब करेंगे और उनकी निष्क्रियता को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सागर बत्रा को हरिद्वार महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस को सोशल मीडिया का अधिकाधिक प्रयोग कर कांग्रेस की रीतियों, नीतियों को जन जन तक पहुंचाना चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से राजबीर सिंह कण्डारी, आशीष भारद्वाज, मनोज सैनी, शुभम जोशी, सचिन पालीवाल, आकाश बिरला, सोनू शर्मा, सुमित बर्मन,निशांत, अभिषेक कुमार,फिरोज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर