भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभु श्री राम पर दो भजन गीत जारी किए

जम्मू, 20 जनवरी (हि.स.)। 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी का जश्न मनाया जा रहा। सभी संगठन अपने स्तर पर जश्न को यादगार बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश भाजपा ने शनिवार को कर अपने उन आवे दे राम शीर्षक से एक डोगरी राम भजन जारी किया। अध्यक्ष रविंद्र रैना के साथ महासचिव विबोध गुप्ता, भाजपा एनईएम प्रिया सेठी, जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही और रेखा महाजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष संजीता डोगरा और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। इस भजन को सिंगर रियाज मलिक ने गाया है। यह भजन भगवान श्री राम की महिमा करता है और जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

गाना रिलीज करते हुए रवींद्र रैना ने कहा कि यह भजन जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावनाओं को समर्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भजन भगवान श्री राम में हमारी आस्था को दर्शाता है और हमें एकजुट करता है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने श्री राम मंदिर अयोध्या के निर्माण का समर्थन किया। उन्होंने भजन गीत को रिलीज करने के प्रयासों के लिए पूरी टीम, विशेषकर गायकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत भूमि के पास एक विशाल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है और ललित कला के ये भक्त यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे रचनात्मक युवाओं का दिमाग सकारात्मक मानसिकता के साथ अपने कौशल को विकसित करने की ओर निर्देशित हो।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर