व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर रविवार को हर की पैड़ी से सुभाष घाट तक व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से छापामारी की गई। छापेमारी में 22 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाडी, पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र हरिद्वार उषा पांडे शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर