महिषी में कलश यात्रा के साथ पूरे विधि-विधान से श्री राम दरबार प्रतिमा स्थापित

सहरसा-श्रीराम प्रतिमा स्थापित

सहरसा,21 जनवरी (हि.स.)।जिले के महिषी प्रखंड स्थित भागवतपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम दरबार प्रतिमा स्थापित रविवार को किया गया।यह मंदिर व प्रतिमा स्व.नथुनी सिंह और माता स्व. सिया देवी के स्मृति में सेवानिवृत्त शिक्षक सियाराम सिंह द्वारा स्थापित किया गया है।हवन-पूजन अष्टजाम कीर्तन मंडली एवं ग्राम के श्रद्धालुओं के सहयोग से श्री हनुमान लला के मंदिर के बगल में श्रीराम दरबार का स्थापना किया गया।

मूर्ति स्थापना के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर चौक से पुरे गांव में कीर्तन एवं श्रीराम के जयकारे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। पंडित विजय कुमार पाठक महिषी,पंडित गोपाल मिश्र और पंडित आचार्य महावीर झा बनगांव ने सम्पूर्ण विधि विधान के साथ वेद मंत्रोच्चार से श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाया। मंदिर को दीपों से सजाकर दीपोत्सव मनाया गया।अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद रूपी महाभोग वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भागवतपुर कीर्तन मंडली के सदस्यगण एवं परिवार ने खास भूमिका निभायी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर