भाजपा महिला मोर्चा ने भगवान श्री राम के आगमन पर जलाए पांच हजार दीप

अररिया फोटो:भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता दीप जलाएअररिया फोटो:भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता दीप जलाए

अररिया, 21जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा पर पांच हजार एक दीप प्रज्ज्वलित किया गया।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आगमन की खुशी में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ये दीप जलाए।

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक बार फिर से विराजमान हो रहे। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा में भारी उत्साह है और महिला मोर्चा की बहने घर घर जाकर लोगों को भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण देने का कार्य किया है। पूरे जिला में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया जा रहा है।

फारबिसगंज में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पांच हजार एक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उन्होंने कहा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को देश में एक बार फिर से दीवाली जैसा माहौल होगा क्योंकि भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे है।इस दिन अपने घर में रंगोली बना कर, दीपक जला कर भगवान श्री राम का स्वागत किया जाएगा।इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला महामंत्री नम्रता सिंह, ममता कुमारी, सुजाता कनौजिया, रेणु कुमारी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर