धमतरी : निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए जांच: भाजपा

धमतरी, 23 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम में एक के बाद एक हुए घोटाले तथा भ्रष्टाचार पर समुचित कार्रवाई की मांग को लेकर फिर एक बार नगर निगम में भाजपा के पार्षद मुखर होते हुए कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। जिम्मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई करने की मांग की गई। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन तथा विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से रेन बसेरा के लिए सामग्री खरीदी एवं सूचक बोर्ड में आर्थिक अनियमितता तथा वर्तमान में एलइडी स्ट्रीट लाइट घोटाले के संबंध में लगातार मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर जांच भी हुआ तथा दोष भी निश्चित हुआ लेकिन समुचित कार्रवाई नहीं हुई है। फिर से उपरोक्त मांग को लेकर कलेक्ट्रेट जनदर्शन में मांग की गई। कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा तुरंत आयुक्त विनय पोयाम को निर्देशित करते हुए उपरोक्त बिंदुओं पर जल्द रिपोर्ट पेश करने कहा गया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अविनाश दुबे, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, विजय मोटवानी, बिसन निषाद, मिथलेश सिन्हा, श्यामा साहू, प्राची सोनी, सरिता असाई, नीलू डागा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर