उप्र लोक सेवा आयोग की बड़ी उपलब्धि, आठ माह नौ दिन में पीसीएस का परिणाम घोषित

- महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण है पीसीएस परीक्षा परिणाम

लखनऊ, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक प्रतिमान स्थापित किया। यूपीपीएससी ने प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा पीसीएस की चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण कर आठ माह नौ दिन में मंगलवार को परिणाम घोषित किया। यह उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। हमारी बेटियां-हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हो रहा है। 167 चयनित अभ्यर्थियों में 84 महिलाएं हैं, जो लगभग 33.46% है। महिला सशक्तिकरण का अप्रतिम उदाहरण है। उत्तर प्रदेश का हर जिला इस चयन प्रक्रिया में गौरव के साथ अपना प्रतिनिधित्व कर रहा है। प्रारम्भिक परीक्षा 14 मई 2023 को हुई थी।

पीसीएस परीक्षा का विवरण

- पंजीकृत अभ्यर्थी : 5,65,459

- प्रारम्भिक परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी : 3,45,022

- मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थी : 4047

- अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी : 251- पुरूष-167, महिला-84 - कुल चयनित अभ्यर्थियों में ओबीसी 77, एससी 55, एसटी 02 - टॉप 10 अभ्यर्थियों में पुरूष 08, महिला 02

- टॉप 20 अभ्यर्थियों में पुरूष 13, महिला 07

- चयनित कुल अभ्यर्थियों में महिलाओं का प्रतिशत : 33.46

- कितने माह में चयन पूर्ण हुआ : 08 माह 09 दिन

- कुल चयनित अभ्यर्थियों में जनपदों का प्रतिनिधित्व : 68

पूर्व पीसीएस एवं पीसीएसजे परीक्षाओं का परिणाम

- पीसीएस परीक्षा 2021 : प्रारम्भिक परीक्षा 24.10.2021, परिणाम 09.10.2021, पूर्ण- 01 वर्ष

- पीसीएस परीक्षा 2022 : प्रारम्भिक परीक्षा 12.06.2022, परिणाम 07.04.2023, पूर्ण- 10 माह

- पीसीएसजे परीक्षा 2022 : प्रारम्भिक परीक्षा 12.02.2023, परिणाम 30.08.2023, पूर्ण- 06 माह

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/मोहित

   

सम्बंधित खबर