नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कंबल वितरण
- Admin Admin
- Jan 23, 2024
हुगली, 23 जनवरी (हि.स.)। सप्तग्राम विधनसभा अंर्तगत सप्तग्राम पंचायत अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के मौके पर जरूरत मंद लोगों को ठिठुरती ठंड में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक असित मजूमदार और विधायक मनोरंजन व्यापारी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला। विधायक असित ने ममता बनर्जी ही भारत का विकास कर सकती है। वे ही गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था कर सकती है। निर्दल वे नहीं जानते जो कोई ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आदर्शों को मानेगा उसके लिए तृणमूल में जगह है, जो भाजपा की दलाली करेंगे, उसके लिए तृणमूल में कोई जगह नहीं है।
मनोरंजन ने कहा प्रधानमंत्री महंगे कपड़े और कीमती खाना खाते हैं, वे क्या समझेंगे गरीबों की पीड़ा।इस अवसर तृणमूल कांग्रेस नेता देवराज पाल और नौसद अली ने बताया कि एक हज़ार जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा