देबलाल गार्लोसा तीसरी बार बने एनसी हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल के सीईएम

डिमा हसाओ (असम), 24 जनवरी (हि.स.)। देबलाल गार्लोसा को तीसरी बार नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) चुना गया है। देबलाल गार्लोसा ने आज हाफलोंग जिला पुस्तकालय सभागार में मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। डिमा हसाओ जिला आयुक्त सीमंत कुमार दास ने देबलाल गार्लोसा को पद और गोपनीयता के वाक्यांश पढ़ाए। देवलाल गार्लोसा ने अपनी मातृभाषा डिमासा भाषा में शपथ ली। भाजपा पार्षद दल की बैठक में देबलाल गार्लोसा को स्वायत्तशासी परिषद का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने देबलाल गार्लोसा के नाम को मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में मंजूरी दे दी। राज्यपाल के आदेश में उल्लेख किया गया है कि देबलाल गार्लोसा को शपथ लेने के 15 दिनों के भीतर सदन में फ्लोर टेस्ट कराकर अपने बहुमत का प्रमाण देना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर