ट्रेन की ठोकर से महिला की मौत

उदालगुड़ी (असम), 28 मार्च (हि.स.)। निचले असम में रेल की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा उदालगुड़ी रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब महिला ऊपरी असम की ओर जा रही रंगिया-डेकारगांव पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई।

इस घटना में महिला की तत्काल ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ढेकियाजुली की एम दैमारी के रूप में हुई है। इस संदर्भ में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर