पूर्व विधायक समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खेस पहनाकर पार्टी में किया स्वागत

अहमदाबाद, 24 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को गांधीनगर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी में इनका स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में महुधा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक इंद्रजीत सिंह ठाकोर, साबरकांठा जिला कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख डॉ. विपुल पटेल, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रमुख व मार्केटिंग यार्ड के निदेशक सुधीर पटेल समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। सरकार अपने वायदे पूरे कर रही है। जिसमें अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक और राममंदिर निर्माण का वायदा प्रमुख है। इसकी वजह से विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस आयोजन में प्रदेश भाजपा महामंत्री रजनीभाई पटेल, विनोद चावडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भरतभाई बोधरा, एमएस पटेल, सांसद नरहरि अमिन, अरवल्ली के जिला प्रमुख राजूभाई पटेल, पप्पूभाई पाठक, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर