जलपाईगुड़ी में तेंदुए के हमले में वृद्ध घायल

जलपाईगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। तेंदुए के हमले में एक वृद्ध घायल हो गए है। घटना शनिवार दोपहर नागराकाटा के धरणीपुर चाय बागान में घटी है। घायल वृद्ध का नाम नाम चित्र बहादुर छेत्री (70) है।

सूत्रों के अनुसार, लूकसान से सटे धरनीपुर चाय बागान के डिपो लाइन में वृद्ध मवेशी चराने गए थे। तभी पास की झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक वृद्ध पर हमला कर दिया। वृद्ध के चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को लूकसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से वृद्ध को सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वन विभाग के खुनिया रेंज के रेंजर सजल दे ने कहा कि घायल वृद्ध के इलाज का खर्च वन विभाग वहन करेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में नागराकाटा ब्लॉक में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर