पत्रकार अजीजुर्रहमान ने सदैव गरीबों की लड़ाई लड़कर लोगों को न्याय दिलाया : किशोर कुमार

सहरसा-पुण्यतिथि

सहरसा,27 जनवरी (हि.स.)। शहर के प्रखर पत्रकार अजीजुर्रहमान की 11वीं पुण्यतिथि समारोह शनिवार को सहरसा स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सम्मान पूर्वक मनायी गयी। जहां पूर्व विधायक किशोर कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार राजन ने किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर जरूरतमंदों निःसहाय के बीच भोजन वितरण किया गया।

नव निर्माण मंच के संस्थापक व पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि रहमान साहब सदैब गरीबो की लड़ाई लड़ा,जुल्म करने वाले से कोई हो समझौता नहीं किया और सिद्धांत को जिया लेकिन आज बिहार की राजनीति पलटू राम हो गया।राजनीति विश्वनियता खो दिया है। कोसी के चप्पे-चप्पे पे संघर्ष किया।वे सिर्फ पत्रकार नहीं थे बल्कि एक बड़ा सामाजिक कार्यकर्ता थे। जिन्होंने हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे।वे सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे। हमेशा सहरसा के विकास के लिए संघर्ष करते थे।विना डर भय के सत्य के रास्ते के राही थे इसलिए आज के समय में रहमान साहब को लोग याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज जो भोजन वितरण किया जा रहा है उनके स्मृति में जरूरतमंद को फायदा होगा।ये नर सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।ईश्वर और अल्लाह का इसी में वास होता है।आजादी के इतने वर्ष बाद भी कोसी क्षेत्र के लोग दुनिया में सबसे पिछड़े हैं।हमें आज भोजन पानी दवाई शिक्षा और आवास भी पूर्ण रूप से नहीं मिलता है। प्रत्येक दिन सुविधा घोषणा सरकार करती है लेकिन वह सिर्फ छलावा साबित हुआ है। देश में महागाई बेरोजगारी चरम पर है उसकी चर्चा नहीं होती है, चर्चा सिर्फ धर्म और जाति की हो रही है?सरकार सबका प्राइवेट करण कर रही है। नौकरी को समाप्त कर रहा है। यह देश को गुलाम करना चाह रहा देश को पूंजीपति के हाथ सौपना चाह रहा है। रहमान साहब जीवन भर पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध लड़ते रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर