पेयजल कर्मियों में निजीकरण के खिलाफ आक्रोश

हल्द्वानी, 29 जनवरी (हि.स.)। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार पर सौतेला व्यहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित पेयजल और सीवरेज कार्यों को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के हाथों में सौंपा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सोमवार को जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नैनीताल रोड स्थित जल निगम कार्यालय पर धरना दिया। संयुक्त मोर्चा के मंडल संयोजक शीतल साह और संजय जोशी ने कहा कि जिन कार्यों को जल निगम और जल संस्थान करते आए हैं, उन्हें एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से कराने के पीछे सरकार और शासन की मंशा केवल पेयजल सेक्टर का निजीकरण करना है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर