चोरी के आटो के साथ आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 29 जनवरी (हि.स.)। थ्री व्हीलर चोरी करने के आरोपित को नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी किए वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

अशोक कुमार रिहान पुत्र कर्मचन्द निवासी भोलागिरी रोड, गंगा आश्रम हरिद्वार का 19 जनवरी को थ्री व्हीलर चोरी हो गया था। इस संबंध में अशोक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपित को चोरी किए थ्री व्हीलर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम व पता सागर पुत्र सुशील कुमार गुप्ता निवासी ग्राम केहड़ा कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर