कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को सदभावना दिवस के रूप में मनाया

हल्द्वानी, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में बापू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी और इसे सदभावना दिवस के रूप में मनाया।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी द्वारा सत्य और अहिंसा का जो मार्ग हम सबको दिखाया। उस मार्ग पर हम सबको हमेशा चलना चाहिए तथा हमें हमेशा स्वतंत्रता संग्राम शहीद सेनानियों को भी याद करना चाहिए, जिनके कारण आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।

इस दौरान हेमन्त बगड़वाल, एन. बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, पार्षद राधा आर्य, प्रेमा बिष्ट, मोनिका सती, गोविंद बगड़वाल, कन्नू परगाई, विनोद कुमार (पिंनु), मनोज शर्मा, किरन माहरा, राजेन्द्र उपाध्याय, मनोज सिंह बिष्ट शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर