कार ने दो ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल

भागलपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक तेज बेलगाम कार ने दो ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

जैसे ही यह टक्कर हुई चारों घायल खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को आनन फानन में मायागंज अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू करवाया।

रजंदीपुर निवासी ई-रिक्शा चालक ने बताया कि जिस कार ने टक्कर मारी वह काफी तेज गति में था। देखते ही देखते घटनास्थल पर जाम का माहौल बन गया। वहीं मौके पर पहुंचकर तिलकामांझी पुलिस ने जाम को हटाया। फिर यातायात बहाल हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर