वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

चार सूत्रीय मांगों को लेकर बैठे गांधी मैदान में

गांधी मैदान के पास प्रदर्शनकरते हुए वनकर्मचारी।

धमतरी, 1 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर धमतरी के भी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एक फरवरी से गांधी मैदान में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला धमतरी के लगभग 240 कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। इनकी प्रमुख मांगों में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कार्यालय द्वारा संघ के 180 पदों को संविदा से भरे जाने पर रोक लगाई जाए। वन रक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल का वेतनमान संघ द्वारा प्रस्तावित ग्रेड पे, वन रक्षक-2400, वनपाल 2800, उप वनक्षेत्रपाल का 4200 रूपये नया ग्रेड पे स्वीकृत किया जाये। विभागीय सेटअप पुनरीक्षित किया जाये। 2750-3050 वेतनमान को शासन द्वारा मान्य किए जाने के पश्चात समस्त कोषालयों में मान्य किये जाने हेतु कार्यवाही किया जाये। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, आर के तिवारी ने बताया कि इस हड़ताल में चौकीदार से लेकर डिप्टीरेंजर तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे वन विभाग के सभी कार्य प्रभावित होंगे। वन उपराध बढ़ेगा, लकड़ियों की चोरी, अतिक्रमण बढ़ेगा। वानिकी कार्य भी प्रभावित होगा। इस दौरान यदि हाथी पहुंचता है तो उसकी देखरेख कोई नहीं कर पायेगा। हड़ताल में तुलेश्वर पात्रे, मंशाराम साहू, सुदामा निर्मलकर, पोखराज नेताम, प्रेमलाल निषाद, रोहित कुमार पटेल, देवलाल साहू, अमित कुमार पटेल, उमाशंकर नागवंशी, ईश्वर साहू, कमलेश यादव, कुलेश्वर बघेल, अमित गजेन्द्र, यशवंत साहू, जितेन्द्र नेताम, उमेश सिंह, सशांत शिंदे, योगिता तिवारी, उषा पटेल, कौशिल्या यादव, रजनी, छाया, नारायणी, प्रियंका सहित कर्मचारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर