विपुल कुमार गुप्ता बने उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी

रायपुर,1 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता, बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर का पद संभाल रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर